logo

वन बीट अधिकारी संघ की बैठक में वनकर्मियों की समस्याओं पर मंथन, छह कार्मिक सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। वन बीट अधिकारी संघ, जनपद बागेश्वर की आम बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष चंदन राम ने की, जबकि संचालन महामंत्री हेमन्त बिष्ट ने किया। बैठक में वन बीट अधिकारियों के कार्यक्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, वन एवं वन्यजीव संरक्षण के दौरान कर्मचारियों के सामने आने वाली चुनौतियों तथा संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि वन बीट अधिकारी विषम भौगोलिक परिस्थितियों में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों से जुड़े मामलों को उचित स्तर पर उठाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चौकी डंगोली में सीएलजी सदस्यों व वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित, साइबर अपराध व नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिक सम्मानित

बैठक के दौरान वन आरक्षी प्रशिक्षण में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली डॉली ऐठानी को संघ की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच अन्य वन बीट अधिकारियों कविता रावत, चंदन कुमार, कमल किशोर, अजय कुमार और सुरेन्द्र सिंह डसीला को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को किया सम्मानित, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बाल दिवस पर वनाग्नि के खिलाफ जागरूकता रैली, 500 छात्र-छात्राओं ने दिया जंगल बचाने का संदेश

बैठक में संगठन की एकजुटता को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए आगे भी लगातार प्रयास करने पर सहमति बनी। इस दौरान संघ अध्यक्ष चंदन राम, महामंत्री हेमन्त बिष्ट, संरक्षक भूपेंद्र लसपाल, उपाध्यक्ष चंदन कुमार, महिला उपाध्यक्ष सोनी देवी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, संगठन मंत्री इन्द्र भण्डारी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp