logo

रामगंगा नदी पर बना 110 मीटर लंबा पुल क्षतिग्रस्त, एक साल बाद भी निर्माण की पहल नहीं,ग्रामीणों में आक्रोश

रामगंगा नदी पर बना झूला पुल ध्वस्त, दो जिलों के ग्रामीणों का आवागमन ठप अगस्त 2025 में पूरी तरह हुआ था क्षतिग्रस्त कपकोट/कलापैर कापड़ी। बागेश्वर जिले की कपकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा कलापैर कापड़ी में रामगंगा नदी पर बना झूला पुल पूरी तरह ध्वस्त होने से दो जिलों के ग्रामीणों की आवाजाही मुश्किल हो … Read more

जन्माष्टमी के अवकाश पर भी धरने पर डटे कांग्रेसी, डीएमएफ फंड में अनियमितता का आरोप

28 करोड़ रुपये के इस्तेमाल की उच्चस्तरीय जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, छठे दिन भी जारी रहा धरना बागेश्वर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर डटे रहे। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) के करीब 28 करोड़ रुपये के फंड में कथित अनियमितता … Read more

बाल विज्ञान महोत्सव में 250 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

बागेश्वर। पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून के तत्वावधान में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव में विकासखंड बागेश्वर के विभिन्न विद्यालयों से 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता … Read more

शैक्षिक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य पर कमलेश्वरी मेहता को राष्ट्रीय सम्मान

गरुड़। शैक्षिक प्रशासन में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य प्रणाली के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान ( एनआईईपीए) नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित एक भव्य समारोह में गरुड़ की खंड शिक्षा अधिकारी व डाइट बागेश्वर की प्राचार्या कमलेश्वरी मेहता को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक … Read more

कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की हुई नियुक्ति

देहरादून: कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल को अब स्थायी कुलपति मिल गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, सेवानिवृत्त ने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में राजभवन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट … Read more

बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से शिक्षक बनने का मामला, चार शिक्षक अयोग्य घोषित

यूटीईटी प्रमाण-पत्रों के सत्यापन में सामने आई गड़बड़ी, नोटिस जारी कर विभाग ने मांगा जवाब बागेश्वर। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की मूल सारणी से जांच और मिलान के बाद चार शिक्षकों के यूटीईटी प्रमाण-पत्र कूटरचित … Read more

भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे ठेकेदार, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बागेश्वर। जल जीवन मिशन के तहत जिले में जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के माध्यम से कराए गए कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित होने से ठेकेदारों में आक्रोश है। सिविल कॉन्ट्रेक्टर्स सोसायटी जिला-बागेश्वर ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की है। सोसायटी ने बताया कि पेयजल … Read more

खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस हमलावर, टम्टा ने सरकार से कार्रवाई की मांग की

बागेश्वर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने का मामला एक बार फिर राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने इस प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने … Read more

डीएमएफ फंड की जांच को लेकर बसंत कुमार ने खान विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

बागेश्वर। डीएमएफ फंड में कथित 28 करोड़ रुपये की अनियमितता की जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी बसंत कुमार ने प्रेस वार्ता कर खान विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि धरने के पहले ही दिन उनके आंदोलन को कमजोर करने और प्रभावित करने का प्रयास किया … Read more

शामा क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापना की संभावनाओं का डीएम ने लिया जायजा, सफल मॉडलों के अध्ययन के निर्देश

बागेश्वर, जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को शामा क्षेत्र के नौकोड़ी गांव का स्थलीय भ्रमण कर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापित किए जाने की संभावनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम शामा समीप कीवी बहुल क्षेत्रों के निकट उपलब्ध भूमि का निरीक्षण करते हुए कोल्ड स्टोरेज निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने … Read more