logo

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कपकोट महाविद्यालय के गेट पर पुतला दहन

खबर शेयर करें -

छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उठाई कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—अंकिता को न्याय मिलने तक जारी रहेगी आवाज

कपकोट (बागेश्वर)। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कपकोट महाविद्यालय के गेट पर छात्र-छात्राओं और युवाओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रा उपाध्यक्ष चांदनी कोरंगा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करने, मामले से जुड़े सभी तथ्यों को उजागर करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की मानसी जोशी को मिला ‘वुमेन आइकन अवार्ड-2026’

प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं और युवाओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना केवल उसके परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध भूमिका की सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

छात्रा उपाध्यक्ष चांदनी कोरंगा ने युवाओं से इस न्याय की लड़ाई में एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए समाज को जागरूक रहना होगा। किसी भी मामले में दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 65 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक ट्रक ड्राइवर तो दूसरा दर्जी

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि मामले में कथित वीआईपी की भूमिका की जांच कर सच्चाई सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय की मांग को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  छत से गिरकर चालक की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष तेज रावत, कमलेश गढ़िया, दर्शन ऐठानी, प्रेम दानू, कमलेश कपकोटी, सिमरन आर्या, हिमांशु कोरंगा, चांदनी कोरंगा, भावना कोरंगा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं ने एकजुट होकर मांग की कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, दोषियों की भूमिका उजागर हो और परिवार को न्याय मिले।

युवाओं का संदेश स्पष्ट था—अंकिता भंडारी को न्याय दो, न्याय की मांग हमारी आवाज है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp