logo

अल्मोड़ा की मानसी जोशी को मिला ‘वुमेन आइकन अवार्ड-2026’

खबर शेयर करें -

साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान, शिक्षण और शोध के साथ लेखन में भी बना रहीं पहचान

अल्मोड़ा। नगर के जाखन देवी क्षेत्र निवासी मानसी जोशी को साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘Women Icon Award 2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान Women’s World Records & Awards of International की ओर से प्रदान किया गया। मानसी की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षण संस्थान और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता की संकल्पना, स्वस्थ जीवन की दिशा—आयुर्वेद विभाग की 35 चिकित्सा इकाइयों में चला विशेष सफाई अभियान

मानसी जोशी वर्तमान में स्प्रिंग डेल्स स्कूल, अल्मोड़ा में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी से हिंदी विषय में पीएचडी कर रही हैं। शिक्षण कार्य और उच्च शिक्षा के साथ-साथ उनकी साहित्य एवं काव्य लेखन में विशेष रुचि है। साहित्य के प्रति इसी लगाव और उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े सात तोला सोना लेकर युवक के साथ गई युवती, डीएम से लगाई गुहार

मानसी की उपलब्धि पर स्प्रिंग डेल्स स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योत्सना सोहनलाल ने उन्हें बधाई दी। वहीं, उनके शोध निर्देशक डॉ. जगदीश चंद्र जोशी ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन भल छौ’ के तहत बुजुर्गों का हाल जानने गांव पहुंची पुलिस, साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक

शिक्षण, शोध और साहित्य लेखन के क्षेत्र में सक्रिय मानसी जोशी की यह उपलब्धि अन्य युवाओं, विशेषकर साहित्य और काव्य में रुचि रखने वाली युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp