logo

नरेंद्र नगर तहसील में कार्यरत अमीन का चंद्रभागा नदी में मिला शव, हत्या की आशंका, पुलिस टीम जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश में नदी में मिला खून से लथपथ शव

उत्तराखंड के ऋषिकेश में बुधवार को एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। चंद्रभागा नदी में 51 वर्षीय सरकारी कर्मचारी कमलेश्वर भट्ट का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक ढालवाला निवासी थे और टिहरी जिले के नरेंद्र नगर तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस के अनुसार, कमलेश्वर भट्ट 15 अप्रैल को घनसाली में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटे थे। उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे वह टहलने के लिए घर से निकले, लेकिन वापस नहीं आए। अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों ने चंद्रभागा नदी में उनका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारियों से मारपीट पर भड़का आक्रोश, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

ढालवाला चौकी और कोतवाली ऋषिकेश की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की हालत देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई, क्योंकि सिर को भारी पत्थर से कुचला गया था। घटनास्थल से कमलेश्वर का मोबाइल फोन, उनकी एक जोड़ी चप्पल और किसी अन्य व्यक्ति की चप्पल भी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई, बेरोजगारी और जंगली जानवरों के आतंक के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा। कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि हत्या के हर पहलू की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने नरेंद्र नगर मार्ग पर 10 मिनट तक ट्रैफिक जाम कर विरोध जताया। पुलिस अधिकारियों के समझाने और फॉरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद जाम खोला गया।

यह भी पढ़ें 👉  पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, तालाबंदी कर जताया आक्रोश

पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही हत्यारों का पता लगाया जाएगा। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp