logo

कौसानी में राधा बहन के नेतृत्व में शराब की दुकान का हुआ विरोध

खबर शेयर करें -

कौसानी में शराब की दुकान के खिलाफ लक्ष्मी आश्रम के बैनर तले विरोध प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। 200 महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। लक्ष्मी आश्रम संचालिका नीमा वैष्णव ने कौसानी चौराहे में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कौसानी को महात्मा गांधी, सरला बहन, सुमित्रानंदन पंत जैसे महान विभूतियों के लिए जाना जाता है, यहां शराब की दुकान खुलना दुर्भाग्य पूर्ण है। 1970 के दशक में राधा दीदी शराब आंदोलन के दौरान पौड़ी जेल में भी रही।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को बताए अधिकार, पॉक्सो कानून की दी जानकारी

नुक्कड़ सभा को संबोधिति करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मुमुक्षु ने कहा कि कौसानी में आने वाले पर्यटक शराब से उत्पन्न अशांति का संदेश ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  210 करोड़ की कथित वित्तीय अनियमितता पर कांग्रेस का हल्लाबोल, मंत्री रेखा आर्य की बर्खास्तगी की मांग

उत्तरकाशी से आयी अर्चना बहुगुणा ने कौसानी की जनता का आह्वाहन करते हुए कहा कि लक्ष्मी आश्रम अहिंसक रूप से शराब के खिलाफ आंदोलन करेंगे। दुकानों में अवैध रूप से बिकने वाली शराब पर प्रशाशन को प्रतिबंध लगाना चाहिए।

लक्ष्मी आश्रम से जुलूस ने कौसानी बाजार में भ्रमण किया, विरोध प्रदर्शन के बाद नुक्कड़ सभा की गई। सभा में नीमा वैष्णव, बसंती बहन, कांति भट, शोभा बहन, रेखा पांडे, गिरीश तिवारी, गोपाल , पार्वती देवी, अर्चना बहुगुणा, सेवा निवृत शिक्षिका बबली जोशी, प्रभा दोसाद, महिला मंगद दल की अध्यक्ष, हीरा रावत, अरुण तिवारी, थ्रीस जोशी, बी डी जोशी, बच्ची गिरी गोस्वामी, आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में तंबाकूयुक्त गुटखा-पान मसालों की बिक्री रोकने को चला अभियान, मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp