logo

अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत झिरौली पुलिस ने एक व्यक्ति को 14 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर कोट भ्रामरी मंदिर डंगोली में हवन-यज्ञ, स्वच्छता अभियान एवं विशाल भंडारे का आयोजन

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच अगस्त को झिरौली थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गणेश सिंह असवाल निवासी ग्राम असो सल्लाकोट, थाना झिरौली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 बोतल मैकडॉवेल अंग्रेजी शराब तथा दो बोतल माल्टा देशी शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष और अन्य व्यापारियों से मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर व्यापारियों में आक्रोश

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झिरौली थाने में एफआईआर संख्या 12/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share on whatsapp