logo

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बागेश्वर की 9 परियोजनाएं राज्य स्तर के लिए चयनित

खबर शेयर करें -

150 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रतिभाग, चयनित विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

बागेश्वर, 12 अक्टूबर। जनपद बागेश्वर में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, एनसीएसटीसी नेटवर्क तथा गोल्डन न्यू एरा एजुकेशनल एंड सोशल सोसाइटी, अल्मोड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जनपद की नौ परियोजनाओं का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाल वैज्ञानिकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, जिज्ञासाओं के दिए उत्तर,शोध एवं नवाचार के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा राम ने राज्य स्तर के लिए चयनित सभी नौ समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि को प्रोत्साहित किया।

जनपद समन्वयक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रस्तुत परियोजनाओं में से नौ श्रेष्ठ परियोजनाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने, उनके समाधान तलाशने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

राज्य स्तर के लिए चयनित बाल वैज्ञानिक

कनिष्ठ वर्ग (10 से 14 वर्ष)

1. दृश्य कोहली — कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, कठायतबाड़ा
2. हर्षिता उपाध्याय — राजकीय इंटर कॉलेज, काफलीगैर
3. उषा बिष्ट — राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गलई-गंधार
4. अंकित — राजकीय इंटर कॉलेज, सिरकोट

वरिष्ठ वर्ग (14 से 17 वर्ष)
5. माही — केंद्रीय विद्यालय, कौसानी
6. ईशा — राजकीय इंटर कॉलेज, खुनौली
7. कोमल आर्या — आनंदी एकेडमी, घिरौली
8. अंजली — राजकीय इंटर कॉलेज, खुनौली
9. दिवाकर जोशी — इंटर कॉलेज, कोहराली

यह भी पढ़ें 👉  क्लोन खाते के आरोप पर दूसरे दिन भी नहीं सुलझी गुत्थी, बैंक ने आरोपों को नकारा

कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक संगम शाह ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मी आंदोला, गरिमा शाह, रीमा धामी, कविता हरकोटिया, डॉ. दीपक कोहली, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, बृजेश पांडे, ममता पुरोहित, मीनू चौनियाल सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

नौ परियोजनाओं के राज्य स्तर के लिए चयनित होने से जनपद के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक गतिविधियों के प्रति उत्साह बढ़ा है। अब चयनित बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर पर अपनी परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp