logo

केंद्रीय पुलिस बलों में 84 हजार 405 पद रिक्त,दिसंबर तक भरे जायेंगे पद

खबर शेयर करें -

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में कहा कि विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 84,405 पद रिक्त हैं और उन्हें दिसंबर, 2023 तक भरने का निर्णय लिया गया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कुल 10,05,779 पद स्वीकृत हैं जिनमें 84,405 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पचना में युवक की मौत, घर में मिला शव; पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किया बरामद

राय ने कहा कि सबसे अधिक 29,985 पद केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल में खाली हैं जबकि सीमा सुरक्षा बल में 19,254 पद और सशस्त्र सीमा बल में 11,402 पद खाली हैं. इसके अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 10,918, असम राइफल्स में 9,659 और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में 3,187 रिक्तियां हैं.

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान, तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

उन्होंने बताया कि सरकार ने सीएपीएफ में मौजूदा रिक्तियों को दिसंबर, 2023 तक भरने का निर्णय लिया है और कांस्टेबल के 25,271 पदों को भरने के लिए पहले ही परीक्षा आयोजित की जा चुकी है.

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी का हुआ आयोजन

राय ने कहा कि सरकार ने सीएपीएफ में रिक्तियों को शीघ्र भरने के लिए कई अतिरिक्त उपाय भी किए हैं जिनमें कांस्टेबल के पद हेतु वार्षिक भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp