logo

जनपदीय कबड्डी ट्रायल में 35 बालिकाओं ने दिखाया दम, 14 का राज्य प्रतियोगिता के लिए चयन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला कबड्डी एसोसिएशन बागेश्वर के तत्वावधान में शनिवार को पंडित बद्रीदत्त पांडे कैंपस के खेल मैदान में राज्यस्तरीय जूनियर अंडर-20 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपदीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं 35 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 14 खिलाड़ियों का चयन जनपद की टीम के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन के लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का प्रदर्शन

चयनित टीम अब 19 और 20 सितंबर को नैनीताल जिले में आयोजित होने वाली 24वीं जूनियर बालिका राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के वजन सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद खिलाड़ियों के खेल कौशल, प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य प्रतियोगिता में दमखम दिखाकर जिले के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। चयन ट्रायल को सफल बनाने में जिला कबड्डी एसोसिएशन के गणेश धपोला, राजेश कनौली, नीरज रावत और अभिषेक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव गणेश धपोला ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले की बालिका खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। राज्य प्रतियोगिता में खिलाड़ी पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रतिभाग कर बागेश्वर का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी।

Share on whatsapp