logo

शिक्षक संजय जनौटी को मिला ‘ज्ञान गंगा सम्मान-2026’

शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मुख्यमंत्री धामी व पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने किया सम्मानित काफलीगैर/बागेश्वर। कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर सोसाइटी, देहरादून की ओर से मुख्यमंत्री सेवा सदन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर के सहायक अध्यापक (हिंदी) संजय सिंह जनौटी को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान … Read more

साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,भाषण में आर्यन और क्विज में हर्षिता ने हासिल किया प्रथम स्थान

काफलीगैर। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में भाषण प्रतियोगिता एवं ओपन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओपन क्विज प्रतियोगिता का संचालन कैलाश कुमार मेहता ने किया। भाषण प्रतियोगिता में श्रीमती सरोज गौड़ तथा क्विज प्रतियोगिता में … Read more

दिल्ली हादसे के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका दिल्ली सरकार और भाजपा का पुतला

कैंपस गेट पर प्रदर्शन कर छात्र सुरक्षा को लेकर उठाई जवाबदेही की मांग बागेश्वर। दिल्ली में हुए हादसे के विरोध में एनएसयूआई बागेश्वर के कार्यकर्ताओं ने कैंपस गेट पर प्रदर्शन कर दिल्ली सरकार और भाजपा का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हादसे को लेकर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। … Read more

वाछम के विद्यालय का हाईस्कूल में हुआ उच्चीकरण, विधायक का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, ग्रामीणों ने विधायक से की आत्मीय भेंट कपकोट। विधानसभा क्षेत्र कपकोट के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वाछम का हाईस्कूल में उच्चीकरण होने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक सुरेश गढ़िया से भेंट कर खुशी जताई और उनका आभार व्यक्त किया। स्थानीय माताओं-बहनों, युवाओं और ग्रामीणों ने … Read more

खड़िया खदान की खुदाई से पूर्व सैनिक का मकान खतरे में,पूर्व सैनिक संगठन और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बागेश्वर। कांडा तहसील के ग्राम ढूंगापंत में खड़िया खदान के संचालन से एक 85 वर्षीय पूर्व सैनिक का आवासीय भवन खतरे की जद में आ गया है। खनन के कारण मकान में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने और भवन के ध्वस्त होने की आशंका से नाराज उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन और ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन … Read more

रवाईखाल में फिर दरकी पहाड़ी, बागेश्वर-गरुड़ मार्ग ठप

सड़क पर मलबा और बोल्डर आने से दोनों ओर लगी वाहनों की कतार, आवाजाही प्रभावित बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मुख्य मार्ग पर रवाईखाल में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी दरकने से यातायात ठप हो गया। सोमवार देर रात हुए भारी भूस्खलन के बाद सड़क पर मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर आ गए। इससे मार्ग के दोनों … Read more

न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

बागेश्वर। पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में न्याय पंचायत फल्यान्टी के दो दिवसीय स्थानीय जनप्रतिनिधि स्तरीय खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी तथा विभिन्न भार वर्गों में मुर्ग़ा झपट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि … Read more

लंबित मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने काला फीता बाधकर जताया विरोध

बागेश्वर। लंबित मांगों का शासनादेश जारी न होने से नाराज एजुकेशन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने काली फीती बांधकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और शासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरव कर्मियाल ने कहा कि कर्मचारी लंबे … Read more

सरयू नदी में बहते व्यक्ति की सूचना से हड़कंप, सघन सर्च अभियान जारी

फायर, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें जुटीं, तेज बहाव के बीच तलाश बागेश्वर। विकास भवन रोड के पास सरयू नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी किनारे सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया। अभी तक लापता व्यक्ति … Read more