logo

न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में न्याय पंचायत फल्यान्टी के दो दिवसीय स्थानीय जनप्रतिनिधि स्तरीय खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी तथा विभिन्न भार वर्गों में मुर्ग़ा झपट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बागेश्वर के सभासद विजयपाल सिंह मटियानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार राशि भी प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  बाल विज्ञान महोत्सव में 250 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

महाकुंभ के संयोजक दीप चन्द्र जोशी ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में न्याय पंचायत फल्यान्टी के सभी विद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन कबड्डी और मुर्ग़ा झपट प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जबकि दूसरे दिन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के खेल मैदान में एथलेटिक्स एवं खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुल 96,200 रुपये की नकद धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगे विधानसभा स्तर, सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ और इसके बाद मुख्यमंत्री चैम्पियंस ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शुद्धिकरण विवाद पर गरुड़ में गरजी कांग्रेस, युवा कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

यह आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, शिक्षा विभाग तथा खेल विभाग के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय कुमार टम्टा ने किया।

इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, जिला खेल समन्वयक बेसिक महिपाल गड़िया, कुलदीप वर्मा, संजय कुमार, राजेश आर्या, हरीश रावल, पवन कुमार, देवराज सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

प्रथम दिन के परिणाम

कबड्डी अंडर-14 बालिका वर्ग:
विजेता – पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर
उपविजेता – कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल मंडलसेरा

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में आयुर्वेद का बढ़ा भरोसा, 4,791 रोगियों ने लिया पंचकर्म थेरेपी का लाभ

कबड्डी अंडर-14 बालक वर्ग:
विजेता – स्टेडियम टीम बागेश्वर
उपविजेता – सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर

कबड्डी अंडर-19 बालक वर्ग:
विजेता – आनंदी एकेडमी
उपविजेता – स्टेडियम बागेश्वर

कबड्डी अंडर-19 बालिका वर्ग:
विजेता – स्टेडियम बागेश्वर
उपविजेता – राजकीय इंटर कॉलेज

मुर्ग़ा झपट प्रतियोगिता

मुर्ग़ा झपट के विभिन्न भार वर्गों में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में गौरव जोशी, करन जोशी, भावेश जोशी, गुंजन जोशी, दीक्षा, मयंक सिंह, करन, रोहित और हरीश ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp