logo

सरयू नदी में बहते व्यक्ति की सूचना से हड़कंप, सघन सर्च अभियान जारी

खबर शेयर करें -

फायर, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें जुटीं, तेज बहाव के बीच तलाश

बागेश्वर। विकास भवन रोड के पास सरयू नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी किनारे सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया। अभी तक लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को डीसीआर के माध्यम से फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना मिली कि विकास भवन रोड के समीप सरयू नदी में एक व्यक्ति बहता हुआ दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रभारी एलएफएम त्रिलोक राम के मार्गदर्शन में फायर रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण को बढ़ावा देने की पहल, चार नौलों की डीपीआर स्वीकृत

फायर रेस्क्यू टीम ने विकास भवन रोड, अग्निकुंड पुल, बी और सामण पुल, बिलोना समेत सरयू नदी के किनारे के विभिन्न क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया। नदी में तेज बहाव और जलस्तर को देखते हुए रेस्क्यू टीम पूरी सावधानी के साथ तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  खरेही में महाष्टमी पर मंदिर प्रांगण में भव्य दीपदान कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन

फायर टीम के साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भी संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रही हैं। टीमों द्वारा नदी के संभावित क्षेत्रों में लगातार तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp