logo

रवाईखाल में फिर दरकी पहाड़ी, बागेश्वर-गरुड़ मार्ग ठप

खबर शेयर करें -

सड़क पर मलबा और बोल्डर आने से दोनों ओर लगी वाहनों की कतार, आवाजाही प्रभावित

बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मुख्य मार्ग पर रवाईखाल में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी दरकने से यातायात ठप हो गया। सोमवार देर रात हुए भारी भूस्खलन के बाद सड़क पर मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर आ गए। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह भी इसी स्थान पर भूस्खलन हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ ने चलकाना में स्वीकृत सिंचाई नहर का किया स्थलीय निरीक्षण, स्रोत की जांच कर पानी की उपलब्धता स्पष्ट करने के निर्देश

बागेश्वर जिला मुख्यालय से करीब आठ से दस किलोमीटर दूर रवाईखाल में पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। इसके चलते सड़क खोलने का कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में जुटी है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि मार्ग खोलने के लिए पुरानी जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी क्षमता कम होने के कारण मलबा हटाने में काफी समय लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने काला फीता बाधकर जताया विरोध

लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण इस मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा गिरने से वाहन चालकों और यात्रियों में भी भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग को जल्द सुरक्षित तरीके से खोलने और भूस्खलन प्रभावित स्थान पर स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएमएफ फंड की जांच को लेकर बसंत कुमार ने खान विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि मौके पर जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य जारी है। मलबा अधिक मात्रा में आने के कारण इसे हटाने में समय लग रहा है। मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp