logo

जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त अधिकांश का मौके पर निस्तारण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश।

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पेयजल, जंगली जानवरों के आतंक, पेंशन प्रकरण सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
बिजली के बढ़े हुए बिल की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीओ यूपीसीएल को आज ही बिल ठीक कराने व पीएमजीएसवाई को बोरब्लड़ा मोटर मार्ग को एक सप्ताह के भीतर सुचारू करने के निर्देश दिए। वहीं, दूरस्थ क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ को बोरब्लड़ा में एएनएम की ड्यूटी निर्धारित करने तथा सीएचओ की तैनाती के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी के खिलाफ जंग में उतरे युवा, बागेश्वर में ‘JOSH’ कार्यक्रम का शुभारंभ

नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को नालियों की सफाई एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, दो स्कूटी बरामद

इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं ‘हेलो बागेश्वर’ पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की। सीएम हेल्पलाइन पर 36 दिन से अधिक समय से लंबित यूपीसीएल की तीन शिकायतों पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को संबंधित शिकायतकर्ताओं से आज ही वार्ता कर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी का भुगतान और अवैध चालान का मुद्दा गरमाया, टैक्सी यूनियन ने किया प्रदर्शन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी,अनिल चन्याल सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp