logo

बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया

खबर शेयर करें -

कपकोट की गासी रोड के पास एसओजी की कार्रवाई, चरस तस्करी में इस्तेमाल पल्सर बाइक सीज

बागेश्वर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस की एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.116 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। चरस परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली। टीम ने कपकोट थाना क्षेत्र के गासी रोड के पास मोटरसाइकिल संख्या UK02A 8565 को चेक किया। वाहन में सवार नीरज सिंह कोश्यारी निवासी फरसाली वल्ली और एक विधि विवादित किशोर के पास चरस होने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 22 वाहन चालकों के चालान, एक वाहन सीज

पुलिस ने नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी प्रक्रिया पूरी की। तलाशी के दौरान 2.116 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने नीरज सिंह कोश्यारी को गिरफ्तार कर लिया और किशोर को संरक्षण में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में क्षेत्रीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले में थाना कपकोट में मुकदमा संख्या 68/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 में अभियोग पंजीकृत किया है। चरस के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मौके पर सीज कर दिया गया। पुलिस आरोपी के आगे और पीछे के संपर्कों की जानकारी जुटाने में भी लगी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में कपकोट थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115, 118(1) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  बाल वैज्ञानिकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, जिज्ञासाओं के दिए उत्तर,शोध एवं नवाचार के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा

पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

इस कार्रवाई में एसओजी के उपनिरीक्षक जीवन सामन्त, कांस्टेबल कुलदीप वर्मा, संतोष सिंह, रमेश सिंह, भुवन बोरा और चालक विजय कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस ने कहा कि जिले में नशे की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp