logo

कपकोट में नाबालिगों से छेड़छाड़ का आरोप, कबाड़ बीनने वाला युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नाबालिगों से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र में दो नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में कपकोट पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नदीम अली पुत्र रफैदीन, निवासी अब्बासपुर, रामपुर (उत्तर प्रदेश), क्षेत्र में कबाड़ एकत्र करने का काम करता है। आरोप है कि बीते रविवार को भराड़ी से शामा क्षेत्र की ओर जाते समय उसने दो किशोरियों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने नैनीताल पुलिस पर लगाया लोकतंत्र विरोधी रवैये का आरोप, एसएसपी का पुतला दहन

घटना के बाद किशोरियों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर कपकोट थाने में FIR संख्या 52/2026, धारा 74, 78 बीएनएस और 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  वैदिक मीमांसा’ पुस्तक का विमोचन, सनातन संस्कृति और वैदिक ज्ञान पर मंथन

पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल और हेड कांस्टेबल प्रकाश शर्मा शामिल रहे। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में आने वाले बाहरी लोगों के सत्यापन और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।

Share on whatsapp