logo

अर्धनग्न अवस्था मे बोरे मे बंद मिला महिला का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका

खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर जनपद के दिनेशपुर थाना क्षेत्र मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक बोर में महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही रुद्रपुर, दिनेशपुर और गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। हत्या की सूचना पर एसएसपी सहित तमाम अधिकारी घटना स्थल पहुंचे और निरीक्षण के बाद आसपास के लोगो से जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन मृतका की पहचान नही हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। मृतका के हाथों में मेंहदी और गले में फंदा कसा हुआ था। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 50 वाहन चालकों के चालान

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया की पुलिस को सूचना मिली कि गदरपुर के मोहनपुर नंबर एक गांव में सड़क किनारे एक बैग में महिला का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में लोक संस्कृति की दिखी झलक, छह प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp