logo

स्कूल जा रहे बच्चों पर ततैयों का हमला, छह बच्चे घायल, एक अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। तल्ला बिलौना रोड पर स्कूल जा रहे बच्चों पर अचानक ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। ततैयों के हमले से बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार लक्की, करन, भास्कर, अनसीखा, हिमांशु और कृष्ण गुरुरानी स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ततैयों ने बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में सभी बच्चे प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चों की जांच कर उपचार शुरू किया। उपचार के बाद पांच बच्चों को चिकित्सकों ने घर भेज दिया, जबकि लक्की टाकुली को अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सक डॉ. नितिन के अनुसार लक्की का उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। घटना के बाद अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुर्गम स्कूल की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने वाले शिक्षक डॉ. हरीश दफौटी सम्मानित
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp