logo

रदगड़ा मोड़ से बिजोरीझाल मोटर मार्ग सर्वे का ग्रामीणों ने किया विरोध, वैकल्पिक मार्ग की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जनपद के खाईखाल क्षेत्र अंतर्गत रदगड़ा मोड़ से ग्राम बिजोरीझाल को जाने वाले प्रस्तावित मोटर मार्ग के सर्वे को लेकर ग्रामीणों में रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे पर आपत्ति जताते हुए इसे अन्य सुरक्षित स्थान से कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में जिस मार्ग से सड़क निर्माण का सर्वे किया जा रहा है, उससे करीब 13 आवासीय मकानों को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। निर्माण कार्य के दौरान और बरसात के मौसम में भू-स्खलन की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान समय में भी उनके मकानों के आसपास की भूमि में दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भालू के आतंक से घरों में कैद बदियाकोट के ग्रामीण, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

स्थानीय निवासियों ने स्पष्ट किया कि वे सड़क निर्माण के विरोध में नहीं हैं, बल्कि उनकी मांग है कि सड़क का सर्वे किसी सुरक्षित स्थान, जैसे भटवागैर क्षेत्र से किया जाए, ताकि भविष्य में जान-माल का नुकसान न हो। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन को लिखित ज्ञापन भी सौंपा है और जनहित को ध्यान में रखते हुए सर्वे मार्ग में बदलाव की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  शामा पुलिस ने तीन नाली भांग की फसल की नष्ट, ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

ग्रामीणों गोविन्दी देवी, बालकृष्ण, जागृति परिहार, कमला देवी, रेखा देवी, मुन्नी और सीमा देवी सहित अन्य प्रभावित परिवारों ने बताया कि यदि वर्तमान मार्ग से सड़क का निर्माण किया गया, तो उनके मकानों को भारी क्षति पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  शैक्षिक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य पर कमलेश्वरी मेहता को राष्ट्रीय सम्मान

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मौके पर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने और सुरक्षित विकल्प पर विचार करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में विकास के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp