logo

विजिलेंस टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

विजिलेंस उत्तराखण्ड द्वारा लगातार दूसरे दिन भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्यवाही करते हुए कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर की गयी शिकायत जो उसकी गैरसैण जनपद चमोली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान, की सब दुकान बोईताल जो उसके पार्टनर द्वारा चलायी जा रही है, जिसका नियमित रूप से राजस्व देने के बावजूद भी निकासी पास न होने का भय दिखाने के एवज में, आज दिनांक 6/10/24 को कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को शिकायतकर्ता से 30000 रू० (तीस हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह उसके किराये के आवास शक्ति नगर, कर्णप्रयाग जनपद चमोली, से सतर्कता सेक्टर देहरादून, की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल बाद भी नहीं सुधरे आपदा में क्षतिग्रस्त रास्ते और पुलिया, पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बारिश में बागनाथ मंदिर के अंदर पहुंच रहा पानी,प्राचीन धरोहर के संरक्षण पर उठे सवाल,पुरातत्व विभाग पर अनदेखी का आरोप
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp