logo

जनसुनवाई में 15 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर

अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में सड़क, पेयजल, पेंशन, मुआवजा सहित विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

वास्तोली क्षेत्र में खनन के कारण खेतों को हुए नुकसान की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी को मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरण की जांच करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मनीगांव-कांडे में पेयजल लाइन को क्षति पहुंचाए जाने की शिकायत पर जल संस्थान के अधिकारियों को संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण पहुंचे बैजनाथ थाना

अमतोड़ा-डूंगरगांव सड़क निर्माण से प्रभावित काश्तकारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू

इस दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं ‘हेलो बागेश्वर’ पोर्टल पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से स्वयं वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कपकोट में एनएसयूआई ने निकाली सांकेतिक शवयात्रा

जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने पर वेपकॉस के जेई को शॉ-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp