logo

दिगज्ज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन।

खबर शेयर करें -

दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।

सतीश कौशिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। एक फिल्म अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 50 वाहन चालकों के चालान

सतीश कौशिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। बॉलीवुड में अपना ब्रेक पाने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था।

एक फिल्म अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश कौशिक को 1990 में राम लखन और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत के धनुषपुल के पास चेकिंग में पकड़ा बरेली का तस्कर, कार से 2,770 नशीली दवाएं बरामद


सतीश कौशिक की स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में एडमिशन लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा


उन्होंने 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की। लेकिन शादी के बाद उनके जीवन में दुख का पहाड़ टूटा। उनके बेटे का 2 साल की उम्र में निधन हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp