logo

उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 5 एवं 6 जनवरी को बागेश्वर में

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 (क्योरुगी एवं पूमसे) का आयोजन 5 एवं 6 जनवरी 2026 को दीप पैलेस, ट्रेंड्स मॉल के समीप, ताकुला रोड, बागेश्वर में किया जा रहा है।

इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन, बागेश्वर द्वारा, उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के मार्गदर्शन में तथा इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में किड्स, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी प्रतियोगिता सेंसर आधारित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 59 वाहन चालकों के चालान

एसोसिएशन के सचिव किशोर कुमार ने बताया कि यह चैंपियनशिप इंडिया ताइक्वांडो की द्वितीय फेडरेशन कप 2026 हेतु चयन प्रतियोगिता (Selection Tournament) भी होगी, जिससे यह आयोजन राज्य के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। राज्य भर के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच एवं तकनीकी अधिकारी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना है, बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया

उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन ने सभी ताइक्वांडो प्रेमियों, खेल प्रेमियों एवं आम जनता से इस आयोजन में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजकों को विश्वास है कि यह चैंपियनशिप बागेश्वर जनपद के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण एवं यादगार आयोजन सिद्ध होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए बागेश्वर में कांग्रेस का सांकेतिक उपवास, वीवीआईपी मामले की जांच तेज करने की मांग
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp