logo

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, टीएमसी समर्थको पर आरोप

खबर शेयर करें -

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, मौके पर भगदड़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। यह हमला उस समय किया गया है जब वह कूचबिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह एवं युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर नारेबाजी करते हुए हमला किया गया है। हमलावर तृणमूल कांग्रेस समर्थित होना बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 50 वाहन चालकों के चालान

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के काफिले पर हमले की घटना होते ही इलाके में अफरातफरी के हालात बन गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से भाग गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

केंद्रीय गृह एवं युवा मामले और खेल राज्य मंत्री के काफिले पर हमला उस समय किया गया जब वह कूचबिहार के दिनहटा इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के बीच छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों ही दलों के नेताओं ने एक दूसरे के ऊपर बुझे हुए जुबानी तीर छोड़े थे।

Share on whatsapp