logo

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त तक हर घर होगा तिरंगा : इंद्र सिंह फर्स्वाण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम तय है। जिले के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जाएगा। प्रत्येक मंडल को निर्देशित किया गया है। बूथों पर तिरंगे को फहराने का अभियान आज से शुरू हो गया है। यह 16 अगस्त तक चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एनएसयूआई ने किया सरकार का पुतला दहन

पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त 1947 भारत आजाद हुआ था। आजादी को याद करने का तरीका भी भव्य होना चाहिए। जिले के प्रत्येक गांव के घर में तिरंगा फहराया जाएगा। जिसके लिए बुधवार से अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। चमेाली जिला प्रभारी कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि यह भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है। भाजपा के सभी संगठन इस कार्य को पूरे मनोयोग से पूरा करेंगे। यह देश का स्वाभिमान है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक खड़क सिंह टंगड़िया, सह संयोजक आनंद सिंह धपोला, चंपा आर्य, जिपंअ बसंती देव, उमा बिष्ट, दीपा आर्या, रवि करायत, गौरव दास, राजेंद्र परिहार, सुरेश खेतवाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, बारिश के बीच घंटों धरने पर डटे रहे
Ad
Share on whatsapp