logo

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन

खबर शेयर करें -

भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक

बागेश्वर संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय बागेश्वर में आज जिला, मंडल एवं शक्तिकेंद्र स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपेक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर एडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

प्रदेश सह प्रभारी डॉ अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। जिला, मंडल और शक्तिकेंद्र स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। उन्होंने जनसेवा को संगठनात्मक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। जनता के साथ निरंतर संवाद और क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता से संगठन तथा आम लोगों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित किया जा सकता है। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने और निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने पर जोर दिया। इस दौरान जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया, जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल,जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या,जिला महामंत्री संजय परिहार,घनश्याम जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली कौसानी पुलिस की 'बीट भ्रमण' पहल; बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम, महिलाओं को 'गौरा शक्ति ऐप' व नशा तस्करी के प्रति किया जागरूक
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp