logo

चुनाव ड्यूटी का भुगतान नहीं मिलने से टैक्सी चालक परेशान, भराड़ी में यूकेडी का जनसंवाद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पहाड़ के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से चलाए जा रहे ‘मुद्दे की बात, जनसंवाद’ कार्यक्रम के तहत भराड़ी टैक्सी स्टैंड में जनसंवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं यूकेडी कार्यकर्ताओं के सामने रखीं।

जनसंवाद के दौरान टैक्सी चालकों ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगाए गए उनके वाहनों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द भुगतान कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  21 साल से दुर्गम विद्यालय में तैनाती, तबादला नहीं होने पर शिक्षक ने शुरू किया मौनव्रत

टैक्सी चालकों ने भराड़ी टैक्सी स्टैंड की अव्यवस्थाओं का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि स्टैंड के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर ही टैक्सियों का संचालन करना पड़ रहा है। इससे चालकों के साथ यात्रियों को भी परेशानी होती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने स्थायी एवं व्यवस्थित टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था किए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  ओवरलोड मिली स्कूल बस, बागेश्वर पुलिस ने किया कोर्ट चालान

यूकेडी प्रदेश कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य पहाड़ के लोगों की वास्तविक समस्याओं को सामने लाना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना है।

यूकेडी जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि टैक्सी चालक पहाड़ी क्षेत्रों की परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में वाहन उपलब्ध कराने के बावजूद यदि उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिलता है तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि टैक्सी चालकों की समस्याओं और भराड़ी टैक्सी स्टैंड की अव्यवस्था को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान की मांग की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एनएसएस स्थापना दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में हुआ भव्य आयोजन

जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से यूकेडी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp