logo

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस के तहत जन शिक्षण संस्थान बागेश्वर द्वारा संचालित असिस्टेंट ड्रेसमेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन रेड क्रॉस समिति के सहयोग से संपन्न हुआ।
मुख्य सत्र में जन शिक्षण संस्थान बागेश्वर के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय के अधिकारों, आत्मसम्मान और जल–जंगल–जमीन की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन चलाए। अंग्रेजी शासन के अत्याचारों के विरुद्ध उन्होंने उलगुलान (महाआंदोलन) की शुरुआत की, जिसने देशभर में जनजातीय चेतना को मजबूत किया।
डॉ. तिवारी ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन सामाजिक सुधार, स्वाभिमान और कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में रेड क्रॉस समिति के चेयरमैन श्री इंद्र सिंह फरस्वाण ने प्रतिभागियों और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जनजातीय संस्कृति और विरासत देश की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने आग्रह किया कि बच्चों में ऐसे संस्कार और शिक्षा का संचार किया जाए जिससे वे राष्ट्र का गौरव बन सकें और समाज में आदर्श स्थान प्राप्त करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन प्रोत्साहन योजना में कपकोट महाविद्यालय के तीन प्राध्यापकों के शोध पत्र चयनित
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp