logo

दुःखद : सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त 16 जवानों की हुई मौत।

खबर शेयर करें -

सिक्किम में भारतीय सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में 16 जवान शहीद हो गए हैं और 4 अन्य घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट किया गया है।

सिक्किम के जेमा में आज एक सड़क दुर्घटना में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों समेत 16 सैन्यकर्मियों की मौत हो गया। ट्रक तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था जो चैत्तन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जवानों की मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए बेहद आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का जलवा, 78 पदक जीतकर उत्तराखंड टीम बनी राष्ट्रीय चैंपियन

सेना ने कहा ज़ेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर खड़ी ढलान पर फिसल गया। बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  जापानी भाषा सीखेंगे युवा, वैश्विक रोजगार के अवसरों पर फोकस,एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। भारतीय सेना इस नुकसान की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

Share on whatsapp