logo

दुखद : केदारनाथ में पैदल मार्ग में पत्थर और मलबा आने से तीन यात्रियों की मौत

खबर शेयर करें -

केदारनाथ मार्ग में मलबा और पत्थर आने से तीन यात्रियों की मौत हो गई है। वही एक यात्री घायल हो गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम को एक सूचना मिली थी जिसमें बताया गया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर आ गया गया जिसकी चपेट में आने से कुछ यात्री मलबे में दबे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर की बेटियों ने लहराया परचम, तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

यह सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षाकर्मी जिनमें एनडीआरएफ, डीडीआरफ, वाईएमएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, जहां राहत और बचाव का कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम ने मलबे से 3 यात्रियों को निकाल लिया है, जिनकी मौत हो चुकी है जबकि, एक घायल यात्री का रेस्क्यू किया गया है अभी राहत और बचाव के लिए सर्च अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया विरोध

बता दें कि आज मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, ऐसे में पहाड़ों पर बोल्डर और पत्थर गिरने के साथ ही नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा बढ़ गया है। लिहाजा, बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

गौर हो कि बीते साल अगस्त महीने में गौरीकुंड में भी बड़ा हादसा हुआ था, जहां पहाड़ी टूटने से तीन दुकानें ध्वस्त हो गई थी इस हादसे में कई लोग मारे गए थे जबकि, कई लोग लापता हो गए थे। करीब एक दर्जन लोगों के शव मंदाकिनी नदी से बरामद किए गए जबकि इस हादसे में इतने ही लोग लापता हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत बोले—बागेश्वर सीट कांग्रेस के लिए संकटमोचक, 2027 में सत्ता में वापसी का जताया भरोसा
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp