logo

कैंची धाम और नैनीताल में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी, काठगोदाम से नैनीताल-भीमताल जाने वाला मार्ग रहेगा बंद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल। कैंची धाम और नैनीताल में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 4 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक विशेष वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू करने की घोषणा की है। इस दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए काठगोदाम से नैनीताल और भीमताल की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के तेज सिंह रावत अध्यक्ष निर्वाचित

पुलिस के अनुसार, काठगोदाम–नारीमन पॉइंट होते हुए नैनीताल एवं भीमताल की ओर जाने वाला एनएच मार्ग शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में इस मार्ग पर केवल नैनीताल और भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को ही बाहर निकलने की अनुमति होगी।

नैनीताल जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग

यातायात पुलिस ने नैनीताल जाने वाले वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 72 अभ्यर्थी द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट, 05 का मौके पर चयन

दिल्ली/देहरादून की ओर से नैनीताल जाने वाले वाहन:
कालाढूंगी रोड → नैनीताल तिराहा → नैनीताल

हल्द्वानी होते हुए नैनीताल/भीमताल/भवाली जाने वाले वाहन:
हल्द्वानी → कालटैक्स चौराहा/मुखानी → फतेहपुर तिराहा → पटुवाडांगर → बेलुआखान → भवाली/भीमताल

पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखें और निर्धारित रूट का ही इस्तेमाल करें। विशेष यातायात व्यवस्था का उद्देश्य भीड़ के बीच वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखना और आमजन को परेशानी से बचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में खुलेगा नवीन राजकीय महाविद्यालय, 18 पदों को शासन की मंजूरी

नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान का पालन करें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp