logo

सेवा ज्योति यात्रा को लेकर बागेश्वर में ट्रैफिक प्लान जारी शहर में कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, डिग्री कॉलेज मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। सेवा ज्योति यात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। यात्रा के दौरान अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। यात्रा में शामिल वाहनों के अलावा अन्य वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

कपकोट रोड से आने वाले वाहनों के लिए

कपकोट रोड से ताकुला रोड की ओर जाने वाले वाहनों को मंडलसेरा, चंडिका, आरएफसी और अग्नीकुंड होते हुए ताकुला रोड भेजा जाएगा। गरुड़ रोड जाने वाले वाहनों को द्यांगड़ बाईपास से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीआई ट्रांजेक्शन में लगने वाले चार्ज का व्यापारियों ने किया कड़ा विरोध

कपकोट रोड से आने वाले टैक्सी वाहनों को मंडलसेरा बाईपास होते हुए पुराने सरयू पुल से भराड़ी टैक्सी स्टैंड तक पहुंचाया जाएगा। टैक्सी वाहन इसी मार्ग से वापस कपकोट रोड की ओर जाएंगे।

गरुड़, ताकुला और कांडा रोड पर भी डायवर्जन

गरुड़ रोड से कपकोट रोड जाने वाले वाहनों को द्यांगड़ बाईपास से भेजा जाएगा। ताकुला और नदीगांव रोड से कपकोट रोड जाने वाले वाहन कांडा रोड से भागीरथी बाईपास होते हुए कपकोट रोड पहुंचेंगे।

वहीं, कांडा रोड से कपकोट रोड की ओर जाने वाले वाहनों को भागीरथी बाईपास और मंडलसेरा होते हुए कपकोट रोड भेजा जाएगा।

डिग्री कॉलेज मैदान में होगी पार्किंग

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के तेज सिंह रावत अध्यक्ष निर्वाचित

सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग डिग्री कॉलेज मैदान में की जाएगी। कपकोट रोड से आने वाले टैक्सी वाहन पुराने सरयू पुल से भराड़ी टैक्सी स्टैंड में निर्धारित स्थान पर पार्क किए जाएंगे।

पैदल यात्रा के दौरान रहेगा जीरो जोन

पैदल यात्रा के दौरान पीडब्ल्यूडी से कॉलेज रोड तक वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा। यात्रा के कॉलेज परिसर में प्रवेश करने के बाद ही इस मार्ग को यातायात के लिए खोला जाएगा। यात्रा मार्ग पर यातायात पुलिस के साथ मोबाइल पार्टियां तैनात रहेंगी। सभी डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और उन्हें हैंडहेल्ड सेट उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में वीडियो कॉल, डिजिटल अरेस्ट कर 2.60 लाख की साइबर ठगी

इन स्थानों पर रहेगी पुलिस की तैनाती

यातायात व्यवस्था के लिए आरे बाईपास, कॉलेज तिराहा (मुख्य सड़क), मूर्ति तिराहा (कॉलेज परिसर), कॉलेज गेट, भागीरथी बाईपास, पुराना एआरटीओ बाईपास और भराड़ी स्टैंड को प्रमुख ड्यूटी प्वाइंट बनाया गया है। इसके अलावा मुख्य बाजार में भी यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से यात्रा के दौरान निर्धारित रूट प्लान का पालन करने और पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp