logo

यूपीआई ट्रांजेक्शन में लगने वाले चार्ज का व्यापारियों ने किया कड़ा विरोध

खबर शेयर करें -

गरुड़। यूपीआई ट्रांजेक्शन में लगने वाले चार्ज का व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया है। व्यापारियों ने गांधी चबूतरे पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से तत्काल इसे वापस लेने की मांग की।
ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने इसे काला कानून बताया। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल के बाद व्यापार में वैसे ही मंदी आ गई है। आम व्यापारी अभी उबर भी नहीं पाया है। व्यापार में घाटा उठाकर व्यापारी जैसे-तैसे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। अब सरकार ने यूपीआई ट्रांजेक्शन में चार्ज लगाकर व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र इसे वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष महेश ठाकुर, सभासद अंकित जोशी, रोहित पांडे, भगवान राणा, विनोद पांडे, धीरज जोशी, महेश पांडे, गणेश पांडे, रवि पांडे, मुकेश नेगी, कैलाश खोलिया, दीपक बोरा, महेश बोरा, दीवान नेगी आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Share on whatsapp