logo

वरिष्ठ दंत चिकित्सक के निधन पर व्यापार मंडल ने की शोक सभा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नगर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक नवल किशोर जोशी (46) पुत्र जय दत्त जोशी, निवासी तहसील रोड, के आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन से न केवल चिकित्सा जगत बल्कि व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र को भी गहरा आघात पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार नवल किशोर जोशी सोमवार रात्रि अपने कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। वही नगर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक के निधन पर व्यापार मंडल द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी, महासचिव देवेंद्र अधिकारी, उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, दीपक जोशी, कन्हैया वर्मा, निक्की वर्मा, नवीन साह, गौरव कड़क़्क, राजू वर्मा, सावन वर्मा, ऋतुराज, तीरथ कबडोला सहित अन्य व्यापारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत चिकित्सक के सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति सेवाभाव को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Share on whatsapp