logo

गिरगिट’ के जरिए बच्चों ने समाज के दोहरे चरित्र पर किया करारा व्यंग्य

खबर शेयर करें -

‘

फरसाली पल्ली, बागेश्वर। बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से बुरांश फाउंडेशन की ओर से आयोजित 10 दिवसीय बाल नाट्य कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों ने नाटक, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामगिरी गोस्वामी, डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, सुरेश चंद्र कांडपाल, भूपाल गिरी गोस्वामी, नवीन चंद्र जोशी, दीपक गिरी गोस्वामी, नारायण गिरी गोस्वामी, भूपाल कोरंगा, दान सिंह कोरंगा, हरेंद्र घटियाल, मीना घटियाल और तनुजा जोशी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवाचार और नए दृष्टिकोण जरूरी : पार्वती दास

16 सितंबर से आयोजित कार्यशाला में बच्चों को अभिनय, संवाद-अभिव्यक्ति, मंच संचालन, शारीरिक अभ्यास, योग, ध्यान और समूह अनुशासन सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा सामान्य ज्ञान, भाषण, मेहंदी, संगीत, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बच्चों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। कुमाऊंनी लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी लोकभाषा और संस्कृति के प्रति जुड़ाव भी प्रदर्शित किया।

‘गिरगिट’ ने खूब बटोरी तालियां

समापन समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘गिरगिट’ नाटक रहा। नाटक के माध्यम से बच्चों ने अवसरवादिता, चाटुकारिता और सामाजिक दोहरेपन पर हास्य-व्यंग्य के जरिए तीखा प्रहार किया। नाटक का मुख्य पात्र अपने स्वार्थ और सामने वाले व्यक्ति के पद व रसूख के अनुसार अपना व्यवहार और ‘रंग’ बदलता है। बच्चों ने सहज अभिनय और हास्यपूर्ण संवादों के माध्यम से समाज में दिखाई देने वाले इस दोहरे आचरण को प्रभावी ढंग से मंच पर उतारा। प्रस्तुति के बाद दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग

मुख्य अतिथि वंदना ऐठानी ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के साथ उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता बताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम

बुरांश फाउंडेशन के कार्यक्रम निर्देशक गिरीश पैंतोला ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को केवल अभिनय सिखाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन की परिस्थितियों को समझने, अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने और समाज के प्रति संवेदनशील नागरिक बनने का अवसर देना है।

कार्यशाला के सफल आयोजन में जिला संयोजक राम गिरी गोस्वामी, कार्यक्रम समन्वयक चन्दन गिरी गोस्वामी, सह समन्वयक हरीश टम्टा समेत स्थानीय सहयोगियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp