logo

आपदाग्रस्त पौसारी गांव में बंटी दीपावली की मिठास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी पहुंचे प्रभावित परिवारों के बीच

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पर्वों की रोशनी तभी सार्थक होती है जब वह किसी और के जीवन में भी उजाला भर दे। इसी भावना के साथ आज नानकन्यालीकोट क्षेत्र के आपदाग्रस्त ग्राम पौसारी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी पहुंचे। उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों के बीच दिवाली की मिठाई बांटकर उनके साथ त्यौहार मनाया।

गौरतलब है कि पौसारी गांव पिछले दिनों आपदा की चपेट में आ चुका है, जिससे कई परिवारों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। ऐसे समय में दीपावली जैसे पर्व का उत्साह भी उनके लिए धुंधला पड़ गया था। इस परिस्थिति में हरीश ऐठानी का प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचना और मिठास बांटना गांव के लिए भावनात्मक संबल साबित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  पंचम सीमान्त पर्वतीय जनपद विज्ञान महोत्सव का सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

उन्होंने प्रभावित परिवारों से कहा कि “आपका दुख हमारा भी दुख है। इस पर्व पर आप अकेले नहीं हैं। मैं और मेरी टीम हर समय आपके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर सिर्फ बोर्ड लगाने से नाराजगी

इस दौरान ज़िला पंचायत सदस्य श्री बलवंत राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री जसोद राम, ग्राम प्रधान पति हरीश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश जोशी, रणजीत राम, नवीन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि मंगल राम, पनी राम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गुंडा एक्ट की कार्रवाई से बच रहा वारंटी गिरफ्तार

गांव के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में यह दीपावली उनके लिए भावनात्मक सहारा लेकर आई है। इस पहल ने पर्व में फिर से उजाला और अपनापन भर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp