logo

हल्द्वानी में 65 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक ट्रक ड्राइवर तो दूसरा दर्जी

खबर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस ने 218 ग्राम स्मैक की बरामद, तस्करी में इस्तेमाल कार सीज

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की कीमत करीब 65 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी प्रधानाचार्य के समर्थन में धरने पर बैठे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

मामले का खुलासा एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम और शफीक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नदीम ट्रक ड्राइवर है, जबकि दूसरा आरोपी शफीक हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में दर्जी का काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  घास काटते समय मशीन की चपेट में आया पैर, 56 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 218 ग्राम स्मैक बरामद की है। शुरुआती कार्रवाई के बाद अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि स्मैक कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

नैनीताल पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp