logo

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई तेज, 36 वाहन चालकों के चालान

खबर शेयर करें -

तीन वाहन सीज, बिना सत्यापन रह रहे 34 लोगों पर कार्रवाई; किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर दो मकान मालिकों के चालान

बागेश्वर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बागेश्वर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। आठ अक्टूबर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 36 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इनमें तीन वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काफली के पूर्व डाकपाल को गबन में तीन साल की सजा

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 21 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया गया। वहीं, बिना पुलिस सत्यापन रह रहे 34 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और विकास के संदेश के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर मकान मालिकों पर कार्रवाई

चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने मंडलसेरा निवासी शमशेर सिंह और फकीर राम के खिलाफ भी कार्रवाई की। दोनों मकान मालिकों ने अपने यहां रह रहे किरायेदारों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। इस पर पुलिस ने पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत दोनों के नगद चालान किए।

नियमों का पालन करने की अपील

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी का भुगतान और अवैध चालान का मुद्दा गरमाया, टैक्सी यूनियन ने किया प्रदर्शन

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और हुड़दंग से दूर रहने को कहा है। साथ ही, किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp