बागेश्वर: जिला योजना समिति (DPC) के सदस्यों के चुनाव के लिए समय-सारणी आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। जिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, जिले में समिति के कुल 16 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।
इनमें से जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से 14 सदस्य तथा नगरीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों में से 2 सदस्य (नगर पालिका परिषद बागेश्वर से 1 और नगर पंचायत कपकोट/गरुड़ निर्वाचन क्षेत्र से 1) चुने जाएंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम का पूरा विवरण:
नामांकन पत्र बिक्री: 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक)
स्थान: पंचायतनी निर्वाचनालय, नैनीताल (विकास भवन, बागेश्वर स्थित कार्यालय)
नामांकन पत्र जमा करने की तिथि: 12 अक्टूबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक)
स्थान: विकास भवन, बागेश्वर स्थित मतदेय स्थल
नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 13 अक्टूबर 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक)
मतदान तिथि एवं समय: 16 अक्टूबर 2026 (सुबह 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक)
मतगणना: 16 अक्टूबर 2026 (मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद)







