logo

जिलाधिकारी ने बच्चों संग लिया मिड डे मील का स्वाद, जन्मदिन पर केक काटकर मनाया उत्सव

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी ने बच्चों संग लिया मिड डे मील का स्वाद, जन्मदिन पर केक काटकर मनाया उत्सव
बागेश्वर।
जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने मंगलवार को अटल उत्कृष्ट पद्म सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, मेहनत और लगन से आगे बढ़ने तथा अपनी रुचि के अनुसार कैरियर चुनने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 405 ग्राम पंचायतों के 403 उप प्रधान हुए निर्वाचित

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी विद्यार्थियों के साथ पंक्ति में बैठकर मिड डे मील का आनंद लिया। बच्चों के साथ भोजन कर उन्होंने उन्हें आत्मीयता और अनुशासन का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय में इस माह जन्मदिन मनाने वाले विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं बच्चों के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। बच्चों ने जिलाधिकारी के इस पहल से उत्साहित होकर हर्ष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने निकाला मौन जुलूस

विद्यालय परिवार ने भी जिलाधिकारी का आभार जताया और कहा कि उनके इस तरह के प्रयासों से बच्चों में आत्मविश्वास और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक आर्य, आलोक पांडे, राजेश्वरी कार्की, हरीश फर्स्वाण और अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सावन में मीट मार्केट बंद करने के हिंदूवादी संगठनो के आह्वान पर बागेश्वर व्यापार संघ का विरोध, कहा व्यापारी नहीं करेंगे दुकानें बंद

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp