*पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर ने किया कोतवाली बैजनाथ का अर्धवार्षिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखकर लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।*
*पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने हेतु पुलिस उपधीक्षक बागेश्वर श्री अजय शाह द्वारा कोतवाली बैजनाथ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।* निरीक्षण के दौरान पुलिस उपधीक्षक महोदय ने *थाना कार्यालय के समस्त महत्वपूर्ण अभिलेखों और CCTNS पोर्टल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और ऑनलाइन डेटा फीडिंग की सटीकता सुनिश्चित करने* एवं पुलिस मुख्यालय एवं परीक्षेत्रीय कार्यालय से दिशा-निर्देशों/ अभियानों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया।
*लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही माननीय न्यायालय से प्राप्त वारंट/समन की शत-प्रतिशत तामीली और प्रभावी गश्त के माध्यम से अपराध नियंत्रण* पर विशेष जोर दिया गया। *शस्त्रागार (Armoury), मालखाना, हवालात और आपदा प्रबंधन उपकरणों* का गहन अवलोकन किया गया। जवानों की *शस्त्र संचालन दक्षता को परखा गया और उपकरणों के नियमित रखरखाव हेतु निर्देशित किया* गया।
*’महिला हेल्प डेस्क’ के निरीक्षण के दौरान महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए। महोदय ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण कर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास* को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।
थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन का जायजा लेते हुए उन्होंने बीट सूचना प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने हेतु बीट आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में *क्षेत्राधिकारी ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर त्वरित निस्तारण को संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ उपस्थित को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ ड्यूटी करने* हेतु प्रेरित किया।








