logo

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

खबर शेयर करें -

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, बागेश्वर में आज शिक्षक दिवस भव्य समारोह के साथ मनाया गया। यह विशेष दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक तथा भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएमएफ फंड की जांच को लेकर बसंत कुमार ने खान विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार पांडेय, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा कांडपाल और संरक्षिका श्रीमती मोहिनी पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन रोहित खेतवाल और चांदनी दानू ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन के लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का प्रदर्शन

प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार पांडेय ने इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। समारोह की समग्र व्यवस्था श्री मोहन सिंह कुंवर, श्री प्रकाश सिंह धपोला और श्री जीवन राम द्वारा की गई। इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शामा क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापना की संभावनाओं का डीएम ने लिया जायजा, सफल मॉडलों के अध्ययन के निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp