logo

बागेश्वर परिसर में शिक्षक-छात्र विवाद बढ़ा, छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर:
बागेश्वर परिसर में शिक्षक और छात्रों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। एक ओर जहां परिसर के एक शिक्षक डॉ. विनय मिश्रा ने छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, वहीं दूसरी ओर छात्रों ने की आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। छात्रों द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार उन्होंने कहा कि शिक्षक की शिकायत गलत है। जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं। छात्रों का कहना है कि यह न केवल अनुचित है बल्कि शैक्षणिक वातावरण को भी प्रभावित कर रहा है। विवाद उस समय और बढ़ गया जब शिक्षक की ओर से छात्रों के खिलाफ शिकायत की गई। इससे नाराज छात्रों ने विरोध स्वरूप 6 अप्रैल 2026 से भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्रों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छात्रों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि परिसर में स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बहाल हो सके। इस पूरे प्रकरण से परिसर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि वे इस विवाद को किस तरह सुलझाते हैं।

Share on whatsapp