logo

हर घर तिरंगा अभियान में कंट्रीवाइड स्कूल बागेश्वर के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

खबर शेयर करें -

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर के छात्र-छात्राओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक रैली निकाली जिसमें बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाया। प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में निकली इस रैली में स्कूल की संरक्षक श्रीमती मोहिनी पांडेय, समन्वयक श्री मोहन सिंह कुंवर, श्री प्रकाश सिंह धपोला और श्री महेश पांडेय ने भी प्रतिभाग किया।
छात्रों ने घर-घर जाकर तिरंगे वितरित किये। इससे पहले, विद्यालय में छात्रों ने भारत का एक विशाल चित्र बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पॉलीहाउस, माइक्रो इरिगेशन और DMF में अनियमितताओं की जांच की मांग

प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि यह यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धक योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़िया खदान की खुदाई से पूर्व सैनिक का मकान खतरे में,पूर्व सैनिक संगठन और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp