logo

सात दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने सीखी भारतीय भाषाएं, संस्कृति और लोक परंपराएं; पारंपरिक खेलों में दिखाया उत्साह

खबर शेयर करें -

पीएम श्री जीआईसी बागेश्वर में भारतीय भाषाओं के समर कैंप का रंगारंग समापन

बागेश्वर: पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में आयोजित भारतीय भाषाओं के सात दिवसीय समर कैंप का मंगलवार को रंगारंग समापन हुआ। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों, पारंपरिक खेलों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समर कैंप के सातवें एवं अंतिम दिन की शुरुआत दैनिक योग एवं व्यायाम सत्र से हुई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। इसके बाद विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर महाविद्यालय का शासनादेश अटका, 7 सितंबर तक जिओ जारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

प्रतियोगिताओं के परिणाम

मुर्गा झपट प्रतियोगिता

– प्रथम: करन कनवाल
– द्वितीय: प्रिंस
– तृतीय: सहबाग आगरी

रुमाल झपट प्रतियोगिता

– कार्तिक कुमार की टीम विजेता रही।

गिट्टी प्रतियोगिता

– गुड्डी आर्या की टीम विजेता रही।

दाड़ी प्रतियोगिता

– प्रथम: मानस रौतेला
– द्वितीय: गुड्डी आर्या
– तृतीय: तान्या नेगी

कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता

– प्रथम: प्रियांशु कुमार
– द्वितीय: सिद्धार्थ
– तृतीय: मानस रौतेला

कार्यक्रम में समर कैंप प्रभारी संजय कुमार टम्टा ने सात दिनों के दौरान आयोजित गतिविधियों की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं, स्थानीय संस्कृति, लोक परंपराओं और क्षेत्रीय विरासत से परिचित कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

समारोह की मुख्य अतिथि शिक्षक-अभिभावक समिति की अध्यक्ष हेमा देवी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समर कैंप में सीखी गई बातों को दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच, सांस्कृतिक चेतना और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  असहाय बेटियों और बुजुर्गों संग बांटी रक्षाबंधन की खुशियां

समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने नाटक, पेंटिंग, गीत-संगीत, पारंपरिक नृत्य, स्थानीय इतिहास एवं भूगोल, पारंपरिक भोजन, अनाज और लोक विरासत जैसे विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की।

कार्यक्रम में सह-प्रभारी सुरेश राम, राजेश आगरी, सुशीला रावत, ममता नेगी, हरीश रावत सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समर कैंप के सफल समापन की घोषणा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp