logo

पिंडारी ट्रैक से लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तलाश जारी, चमोली के थराली तक पहुंची पुलिस टीम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तलाश लगातार जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त टीमें कई दिनों से सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक पर्यटक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पड़ोसी जनपदों को भी अलर्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया, 210 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया : गिरधारी लाल साहू का वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान पिंडारी ट्रैक पर घूमने आए थे, लेकिन 29 मई से वह लापता हैं। पर्यटक के अचानक संपर्क से बाहर होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बचाव एजेंसियों को सक्रिय कर ट्रैकिंग रूट और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी के माता-पिता का दिल्ली में धरना, सवाल—‘न्याय से पहले नियुक्ति क्यों?’ दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर खोला मोर्चा

थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि पर्यटक की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। बुधवार को पुलिस की एक टीम चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में भी जांच के लिए भेजी गई है। इसके अलावा पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद की पुलिस को भी अलर्ट कर संभावित स्थानों पर नजर रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड: आरोपी नवल किशोर की जमानत याचिका खारिज

प्रशासन का कहना है कि लापता पर्यटक की खोज में हर संभावित पहलू पर जांच की जा रही है और अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp