logo

सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कपकोट विधायक कार्यालय का घेराव

खबर शेयर करें -

कपकोट। नगर पंचायत कपकोट अंतर्गत पाली-डुंगरा और सुनेता-लीमा-जसरौली मोटर मार्ग की स्वीकृति मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार सुबह विधायक कार्यालय का घेराव कर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया के समक्ष तीखा विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ग्रामीणों का कहना था कि संबंधित गांव विधायक कार्यालय और विभागीय कार्यालयों से महज कुछ दूरी पर स्थित हैं, लेकिन आज भी क्षेत्र सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। सड़क के अभाव में बीमार व्यक्तियों और प्रसव पीड़ित महिलाओं को डोली के सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी गिरफ्तार

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले वर्ष विभाग की ओर से जॉब पिलर भी स्थापित किए गए थे और आश्वासन दिया गया था कि दो माह के भीतर सड़क कटान का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर पंचायत चुनाव में भी लोगों ने सड़क निर्माण की उम्मीद में समर्थन दिया, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष का एक वर्ष से अधिक का कार्यकाल बीतने और विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बावजूद कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  नगर व्यापार मंडल की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित,व्यापारी हित कोष बनाने का निर्णय

ग्रामीणों ने विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष पर केवल आश्वासन देने का आरोप लगाते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई। बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए विधायक सुरेश गढ़िया ने तत्काल अपने कार्यालय में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंकुर सिंह के साथ ग्रामीणों की संयुक्त बैठक बुलाई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 405 ग्राम पंचायतों के 403 उप प्रधान हुए निर्वाचित

बैठक में विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क कटिंग का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए और ग्रामीणों को शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस दौरान लक्ष्मण सिंह, सभासद रेखा कुंवर, भूपेंद्र कोरंगा, भूपाल सिंह, गंगा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp