logo

13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का जलवा, 78 पदक जीतकर उत्तराखंड टीम बनी राष्ट्रीय चैंपियन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोलापार हल्द्वानी में आयोजित 13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बागेश्वर के खिलाड़ियों ने कुल 37 स्वर्ण, 19 रजत और 22 कांस्य पदक जीतकर टीम को प्रथम स्थान दिलाया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उत्तराखंड टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के बीच बदियाकोट के मां भगवती मंदिर में लगी आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान।

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिले भर में खुशी की लहर है। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे, विधायक सुरेश गड़िया, भाजपा प्रदेश मंत्री पार्वती दास, कुंदन परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, पूर्व विधायक ललित फरस्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, द्रोणाचार्य अवार्डी कमलेश तिवारी, जिला खेल अधिकारी गुंजन बाला, किरण नेगी, दरवान सिंह परिहार, अनिल कार्की, ललित नेगी, दीपक जोशी, आशीष धपोला, मनीष गड़िया, गजेंद्र, महेंद्र, गोकुल खेतवाल, विवेक नेगी, जगदीश जोशी, प्रदीप और बालम सहित अनेक लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  भक्ति सरिता गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में गायत्री विद्या मंदिर ने मारी बाजी

खेल प्रेमियों का कहना है कि बागेश्वर के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन जिले में खेल प्रतिभाओं के बढ़ते स्तर को दर्शाता है और आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्य प्रकरण को लेकर बागेश्वर में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, बोली मंत्री को मिले न्याय
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp