logo

प्रमाण पत्र की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों का कांडा़ कालिका मंदिर में धरना-प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

कांडा। तहसील कांडा के चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने प्रमाण पत्र जारी न होने से नाराज होकर कांडा़ कालिका मंदिर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए जल्द प्रमाण पत्र जारी करने की मांग उठाई।
धरना-प्रदर्शन में आंदोलनकारियों का कहना था कि राज्य गठन आंदोलन में योगदान देने के बावजूद तहसील कांडा के 83 चिह्नित आंदोलनकारियों को अभी तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए हैं। इससे आंदोलनकारियों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबे समय से लंबित इस मामले का शीघ्र समाधान करते हुए सभी चिह्नित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएं।
आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि जल्द प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो वे आगे भी आंदोलन को तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
धरना-प्रदर्शन में अध्यक्ष बंशीधर कांडपाल, जितेंद्र वर्मा, हरीश कांडपाल, गंगा लाल वर्मा, किशोरी वर्मा, अशोक जोशी, देवेंद्र पांडे, सुरेंद्र माजिला, देवीदत्त पांडेय तथा कैप्टन रघुवीर माजिला सहित कई आंदोलनकारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामगंगा नदी पर बना 110 मीटर लंबा पुल क्षतिग्रस्त, एक साल बाद भी निर्माण की पहल नहीं,ग्रामीणों में आक्रोश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp